अल्मोड़ा फायर सर्विस टीम की तत्परता ने जंगल की आग को आबादी क्षेत्र तक पहुंचने से रोका, जनमानस ने खुब सराहा।
अल्मोड़ा। डायल 112 से फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि दुगालखोला के पास में जंगल आग लगी है, जो आबादी वाले क्षेत्र की तरफ बढ़ रही है। सूचना प्राप्त होते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा व अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा के निर्देशन में फायर सर्विस अल्मोड़ा की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
दुगालखोला के पास नीचे जंगल में आग लगी थी, जो सड़क किनारे खड़े वाहनों व आबादी वाले क्षेत्र के पास पहुँचने वाली थी। फायर सर्विस अल्मोड़ा की टीम ने बिना देर किए मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर होजरील की सहायता से आग को पूर्ण रुप से बुझाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने फायर सर्विस अल्मोड़ा की टीम द्वारा दिखाई गई तत्परता को खूब सराहा गया गया।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण




