विकासखंड भिकियासैंण के सिरमोली में पहुँची पूर्व मिस इंडिया मनस्वी ममगई।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) विकासखंड भिकियासैंण के सिरमोली में पूर्व मिस इंडिया व अभिनेत्री मनस्वी ममगई अपने नैनीहाल आज शनिवार सिरमोली पहुँची। सिरमोली पहुँचने पर ग्रामवासियों ने उनका फूल – मालाओं से भव्य स्वागत किया। माननीय अध्यक्ष राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड कालांश पंत के घर पर उन्होंने ग्रामवासियों से मुलाकात की ग्रामवासियों द्वारा उनका उनके सिरमोली आने पर भव्य स्वागत किया।

तत्पश्चात राजकीय उ. मा. वि. सिरमोली के विद्यालय प्रबंधन द्वारा उनका सम्मान किया और उनके द्वारा वंहा पर पढ़ने वाले छात्र – छात्राओं की कैरियर काउन्सलिंग की, जिसमें उनके द्वारा बच्चों से अपने भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करने की अपील की गई। प्रधानाचार्य बृज मोहन तिवारी द्वारा पुष्पगुच्छ व मोमोन्टो देकर मनस्वी का भव्य स्वागत किया गया।

मनस्वी ममगई द्वारा 12 गरीब बच्चों की फीस व अन्य पढ़ाई के खर्चों की जिम्मेदारी ली, साथ ही हर वर्ष अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम श्रेणी में आने वाले बच्चों को पुरुस्कृत करने का आश्वसन दिया। उनके द्वारा छात्र – छात्राओं को हर वर्ष विद्यालय मे प्रथम श्रेणी आने हेतु कहा गया, शिक्षा ही सफलता की जननी बताया।

इस मौके पर बच्चों द्वारा उनसे कैरियर सम्बन्धी बात को साझा भी किया। एसएमसी अध्यक्ष गिरीश पाण्डेय द्वारा उनसे आग्रह किया गया कि वे हमारे विद्यालय व गांव से जुड़े रहें, ताकि नैनीहाल की याद हमेशा तरोताजा रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक रघुवीर प्रसाद द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य बृज मोहन तिवारी द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर एस. एम. सी. अध्यक्ष गिरीश पाण्डेय, प्रधानाचार्य बृज मोहन तिवारी, रघुवीर प्रसाद, सुनील कुमार, आशीष वर्मा, मोईन बिलाल, किसन राम टम्टा, गीता डौर्बी, सोनिया उपाध्याय, बीना पंत, पीटीए अध्यक्ष अनीता, भुवन चंद्र नैलवाल, चेतना पंत, शांती नैलवाल, कमला मेहरा लीला मेहरा के साथ ही भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *