भौतिक विज्ञान में मनाया गया नवागंतुक परिचय समारोह।
हल्द्वानी (नैनीताल) एम. बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी नैनीताल के भौतिक विज्ञान विभाग में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं हेतु एमएससी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा एमएससी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों हेतु नवागंतुक परिचय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एन. एस. बनकोटी, विभाग प्रभारी प्रोफेसर एस. के. श्रीवास्तव तथा कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर नवल किशोर लोहनी तथा इंटीरियर डेकोरेशन के विभाग प्रभारी डॉ. सुधीर नैनवाल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना से किया गया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत तथा अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्य एन. एस. बनकोटी द्वारा भौतिक विज्ञान के सभी छात्र-छात्राओं को निरंतर प्रयास करते हुए यूजीसी तथा सीएसआईआर नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर यूपीएससी की तैयारी व भारतीय सेना में अधिकारियों के पदों की तैयारी के साथ-साथ भौतिक विज्ञान में शिक्षा अर्जित कर तार्किक शक्ति से अच्छे व बुरे के विश्लेषण की समझ को बढ़ाकर समाज में फैली हुई विभिन्न बुराइयों को दूर करने के लिए प्रयास करने की सलाह दी गई।

प्राचार्य द्वारा भौतिक विज्ञान के विद्यार्थियों के अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि भौतिक विज्ञान के विद्यार्थी चौहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं, उनसे हम अपेक्षा करते हैं कि वह अपने-अपने अध्ययन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर डॉ. नवल किसोर लोहनी, भौतिक विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉक्टर सुधा पाल को यूसर्क द्वारा यंग वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर उन्हें प्राचार्य द्वारा स्मृति चिन्ह व बधाई दी गई। विभाग प्रभारी प्रोफेसर एसके श्रीवास्तव द्वारा सभी को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों की, कुमारी पूजा तथा कुमारी लवली ने नृत्य सुभाजित ने अपने मधुर बांसुरी वादन से सबका दिल जीत लिया सूरज कुमार ने कुमाँऊनी लोक डांस तथा प्रशांत एवं सौरभ जोशी ने स्वरचित कविताओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन सौरभ जोशी तथा हिना गोस्वामी ने किया। कुमारी सौम्या मिस फ्रेशर तथा श्री अजय कुमार मिस्टर फ्रेशर चुने गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन मे डॉ. मुकुल तिवारी, डॉक्टर सुधा पाल, डॉ. मंजू भट्ट, विकास पांडे, श्रीमती अर्चना अनुपम, श्रीमती कमला अवस्थी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण




