भतरौंजखान बाजार में पूजित कलश यात्रा के साथ लगाया जयकारा।

भिकियासैंण/भतरौंजखान। विकास खंड भिकियासैंण के अंतर्गत भतरौंजखान में आगामी दिनों में अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य आज मंगलवार को खण्ड संचालक आरएसएस व प्राचार्य शिशु मंदिर महेन्द्र बिष्ट के नेतृत्व में प्रातः सुबह 10:00 बजे से शिशु मंदिर भतरौंजखान से प्रारंभ कर भिकियासैंण रोड डिग्री कॉलेज, रामनगर रोड, पीडब्लूडी तिराहा, बेतालघाट रोड तक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए, पूजित अक्षत कलश सहित अक्षत कलश यात्रा वाहन पर प्रभु श्रीराम, सीता लक्ष्मण, हनुमान की झांकी के साथ जयकारा के साथ पूरे बाजार घूमे।

इस दौरान अक्षत कलश यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना एवं पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया तथा श्रीराम के जयकारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि पूजित अक्षत कलश आयोध्या से लाये गये है।

इस मौके पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भतरौंजखान के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश पंत, मन्जू पन्त, प्रदीप पन्त, भगवत नेगी, संदीप बुधानी, हरीश भट्ट, प्रमोद पन्त, विद्यालय संस्थापक पूरन करगेती, हरीश नैनवाल, हरीश चन्द्र, एलडी पन्त, गणेश राम, सुनील बुधानी, प्रकाश सती, शिवांश पन्त, शिवाश वर्मा, हरीश पटवाल, विरेन्द्र अधिकारी, हरीश पटवाल, संजय बिष्ट, ललित मोहन पंत, हरीश खुल्वै, श्याम करगेती आदि भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता व मातृ शक्ति व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *