न्याय पंचायत बम्योली व बासोट में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत हुआ तीन दिन प्रशिक्षण सम्पन्न।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण के न्याय पंचायत बम्योली व बासोट में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों व रेखीय विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों का तीन दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी पंचायत गणेश रावत द्वारा किया गया।
इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एंड एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा कार्यक्रम में सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण आदि 9 थीमों की विस्तृत जानकारी दी गई। थीम में गरीबी मुक्त गांव, बाल हितेषी गांव, पर्याप्त जलगांव, स्वस्थ गांव, आधारभूत सुविधाओं युक्त गांव आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाना है। कार्यक्रम में 9 थीम के आधार पर जीपीडीपी का निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया गया।

अधिकारी दिनेश राणा व कुबेर बिष्ट ने अपने विचार रखें। विभाग की ओर से मास्टर ट्रेनर के रुप में आजीविका समन्वयक दीपक शर्मा एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत गणेश रावत थे सोसाइटी की ओर से मास्टर ट्रेनर गोपाल मासीवाल, गिरीश चतुर्वेदी, गिरधर बिष्ट, संतोष मासीवाल, हरीश भंडारी ने प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर प्रशिक्षण लेने वालों में दीपा देवी ग्राम प्रधान उगलिया, खष्टी देवी ग्राम प्रधान गुजरगड़ी, हिमांशु पांडे ग्राम प्रधान बम्योली, आनंद सिंह ग्राम प्रधान बिनोली, ध्यान वर्मा ग्राम प्रधान फलसों, लता देवी ग्राम प्रधान डढूली, नीमा देवी ग्राम प्रधान सौरे, रमेश चंद्र ग्राम प्रधान बासोट, राजस्व उप निरीक्षक कौशल सिंह चौहान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती ललिता देवी, आशा कार्यकर्ती हेमा देवी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी रेनु, आदि उप प्रधान, वार्ड मेंबर, रेखीय विभाग के कार्मिक मौजूद रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण










