नगर पंचायत भिकियासैंण में पूजित अक्षत की पुड़िया बनानी शुरु।

भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण में अयोध्या जी से पूजित अक्षत घर-घर पहुंचाने की नगर की महिलाओं ने अक्षतों की आज गुरुवार से पुड़िया बनानी शुरु कर दी है। पूर्व ग्राम प्रधान भिकियासैंण मीना बिष्ट के नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाओं ने भजन कीर्तन करते हुए अक्षतों को छोटी-छोटी पुड़ियाओं में भरा।

इस अवसर पर मीना बिष्ट ने कहा हम इस रामकाज को करते हुए पुण्य के भागीदार बन रहे हैं, ऐसा अवसर इस सदियों में आया, जिसके प्रत्यक्ष दर्शी बनने और इस रामकाज टोली में शामिल होने का सौभाग्य मिल रहा है।
सहयोगी महिलाओं में किरण नैलवाल, विमला गोस्वामी, नीमा रौतेला, किरण सतपोला, गीता गोस्वामी, हेमा देवी, गीता बिष्ट आदि रही एवं लक्ष्मण सिंह बंगारी, जीवन सिंह, केसर सिंह बालम गोस्वामी आदि ने खूब सहयोग किया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *