कोहरे के कारण घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु सुरक्षित सफर के लिए नैनीताल पुलिस ने अभियान चला कर वाहनों पर लगाये रिफ्लेक्टर टेप।
नैनीताल। धुंध कोहरा व खराब मौसम के दौरान दृश्यता कम होने के कारण सड़क हादसों को रोकने के दृष्टिगत एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी थाना एवं यातायात प्रभारियों को वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में एसपी डॉ. जगदीश चंद्र यातायात/क्राइम के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाते हुये वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाये जा रहे हैं जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाकर मानव जीवन को बचाया जा सके।

साथ ही वाहन चालकों को रिफ्लेक्टिव टेप लगाने, वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी व सतर्कता बरतने एवं धुंध के दौरान यात्रा करते समय लो-बीम हैड लाइट का इस्तेमाल करने, सड़क पर चलते हुए वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाने एवं वाहन को धीमी गति से चलाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण










