विकासखण्ड स्याल्दे के ग्राम सभा भरसोली में सप्तम दिवस की रामलीला में शबरी की राम भक्ति का रहा मुख्य आकर्षण।

भिकियासैंण/स्याल्दे। विकासखण्ड स्याल्दे के ग्राम सभा भरसोली में आदर्श रामलीला समिति के तत्वाधान में आयोजित सप्तम दिवस की रामलीला का मुख्य आकर्षण शबरी की राम भक्ति, सुग्रीव राम मित्रता, सुग्रीव-बाली युद्ध, बाली उद्धार, हनुमान की राम भक्ति, सीता खोज, हनुमान रावण संवाद ने सभी के मन को भाव विभोर किया।

रामलीला का मुख्य आकर्षण में शबरी की किरदार निभा रही पहली बार बालिका पूजा रही। सप्तम दिवस का उद्घाटन शाखा प्रबंधक पीएनबी देघाट चारु पाण्डे, डॉ. शम्भू पन्त व अम्बा दत्त खकरियाल ने संयुक्त रुप से किया। शबरी की भुमिका में पूजा गन्धर्व, रावण की भूमिका में प्रयाग जोशी, सुग्रीव में गोविन्द सिंह बंगारी, बाली की भूमिका नन्दन सिंह डंगवाल ने की।

इस मौके पर अध्यक्ष बचीराम डुंगरियाल, दीवान सिंह, गणेश भरतोला, नंदाबल्लभ भट्ट, गोविन्द सिंह, कलावती देवी, मधुली देवी, कविता देवी, बालम सिंह, हीरा सिंह, महेश पंचोली, कैलाश ढौंडियाल, बचें सिंह, राजेंद्र सिंह, मनीराम, रमेश प्रसाद, पूरन आर्या, वीरेन्द्र रावत, महेन्द्र सिंह बंगारी ग्राम प्रधान, मीनाक्षी देवी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *