सल्ट पुलिस ने सराईखेत क्षेत्र में चलाया जागरुकता अभियान।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट पुलिस ने क्षेत्र में जागरुकता अभियान चलाकर जनमानस को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा व नशे के दुष्प्रभावों सहित विभिन्न विषयों पर महत्त्वपूर्ण जानकारिया दी। इस क्रम में सल्ट पुलिस के उपनिरीक्षक मनोज कुमार द्वारा सराईखेत क्षेत्र में जागरुकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान जनमानस को नशे के दुष्प्रभावों से जागरुक कर जीवन में हमेशा नशे से दूर रहने तथा गांव या आसपास नशे से सम्बन्धित सामग्री बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया। वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर बताया कि गांव-देहात के लोग जागरुकता के अभाव में साइबर ठगी के शिकार बन जाते है, जागरुक रहकर इनसे बचा जा सकता है, बचाव के उपाय बताकर लोगों को जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया।

साथ ही सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी पूर्वक करने हेतु सचेत किया गया। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक कर यातायात नियमों व एमवी एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देकर यातायात नियमों का हमेशा पालन करने और अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने देने की उचित हिदायत दी गई।

पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्प लाईन नम्बर 1930, महिला हेल्प लाईन नम्बर 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या/शिकायत होने पर तत्काल इन नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *