कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 1 आरोपी को किया गिरफ्तार।

अल्मोड़ा। एक युवती उम्र – 22 वर्ष ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि पंकज कार्की नाम के युवक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया है, जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में अभियुक्त के विरुद्ध तत्काल एफआईआर पंजीकृत की गयी थी जिसमें अभियुक्त घटना करने के बाद से फरार चल रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत सीओ अल्मोड़ा को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के दिशा – निर्देशन में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ठोस सुरागरसी – पतारसी से सूचना संकलन कर अथक प्रयासों से अभियुक्त पंकज कार्की को जी.आर. गेट अल्मोड़ा के पास से गिरफ्तार कर पंजीकृत एफआईआर में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त पंकज कार्की, उम्र- 22 वर्ष पुत्र भूपाल सिंह कार्की, निवासी ग्राम चकोरी, थाना बेरीनाग, जिला पिथौरागढ़ है।

पुलिस टीम में –
1- अपर उ0नि0 श्री नवीन सिंह, कोतवाली अल्मोड़ा
2- कानि0 हरदीप सिंह, कोतवाली अल्मोड़ा शामिल है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *