गणतंत्र दिवस पर देघाट में महिला मंगल दलों ने निकाली झांकियां।

भिकियासैंण/स्याल्दे। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्याल्दे ब्लॉक के देघाट में गणतंत्र दिवस समारोह भव्य रुप से मनाया गया। आर्य इंटर कॉलेज देघाट के खेल मैदान में आयोजित समारोह में क्षेत्र के विद्यालयों द्वारा मार्च पास्ट तथा महिला मंगल दलों की ओर से आकर्षक झांकियां निकाली गई।

पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी विधायक महेश जीना ने झण्डारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। देघाट में कई वर्षों से गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से आयोजित किया जाता है, इस वर्ष इस आयोजन में 115 महिला मंगल दलों की झांकियां निकाली गई, वर्ष 2004 से यहां प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाता है, जिसमें महिलाएं बढ़ – चढ़ कर प्रतिभाग करती है।

गांव – गांव से महिलाएं हाथों में बैनर तिरंगे तथा आकर्षक झांकी सजाकर लाते हैं। आयोजन स्थल पर परेड के रुप में झांकियों का प्रदर्शन किया जाता है, महिलाओं की झांकियों के अलावा स्थानीय विद्यालयों की छात्र – छात्राएं मार्च पास्ट करते हैं, इसके बाद मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है।

आयोजन के मुख्य अतिथि सल्ट विधायक महेश जीना ने सभी का आभार जताया तथा भविष्य में इस आयोजन को सरकारी मदद का भरोसा दिया। इस अवसर पर आयोजन समिति के यशवंत सिंह बंगारी, पूरन रजवार, अशोक तिवारी, पूरन पंचोली, नरेन्द्र बिष्ट, प्रकाश चन्द्र, रमेश दानी, हीरा सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *