ग्राम प्रधान हेमा नैनवाल को मिला सम्मान, खुशी से झूमे ग्रामवासी।
भिकियासैंण/स्याल्दे। विकासखण्ड स्याल्दे के सुदूरवर्ती ग्राम सभा कलझीपा जोशी को उत्कृष्ट ग्राम सभा हर सुख सुविधा से सम्पन्न बनाये जाने पर विकासखण्ड का नाम रोशन किया है। ग्राम प्रधान हेमा नेनवाल लगातार गाँव के विकास के लिए समर्पित रहती है, विकास कार्यों में पूरी ग्राम सभा का विकास कर पूरे विकास खण्ड का नाम रोशन किया है, जिस कारण उन्हें 25 जनवरी को दिल्ली प्रगति मैदान भारत मंडलम में केन्दीय जल संसादन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा सम्मान दिया गया।

आयोजित कार्यक्रम में जहां पर देश भर से 25 राज्यों से प्रतिनिधि पहुँचे थे। दिल्ली से लौटने के बाद उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा है। क्षेत्र के विधायक महेश जीना ने उन्हें बधाई दी है। इस सम्मान में प्रधान हेमा के पति पूर्व प्रधान हरीश नैनवाल ने बताया कि जब उन्हें आमंत्रण मिला कि ग्राम सभा को अटल उत्कृष्ट चुना गया है, और सम्मान के लिए दिल्ली पहुंचना है, तो वे दिल्ली को रवाना हो गये, जहाँ उन्हे सम्मानित किया गया।
बधाई देने वालो में प्रधान संगठन अध्यक्ष कुन्दन लाल, हरीश बंगारी, व्यापार संघ अध्यक्ष दर्शन जोशी, भाजपा जिला महामंत्री पूरन रजवार, प्रधान अशोक तिवाड़ी, प्रधान पृथ्वीपाल मनराल, प्रधान मनोज नेगी, प्रधान सन्तू रावत, प्रधान दीपा मेहता, महिला संगठन अध्यक्ष जानकी बंगारी, विकासखण्ड अधिकारी भीम सिंह नेगी, गोपाल दत्त, बाला दत्त, हंशी देवी, शिव सिंह, राम दत्त, सुरेन्द्र घुघत्याल आदि है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण










