विकासखंड स्याल्दे में पूर्व सैनिकों की आम बैठक कर सर्वसम्मति से किया चुनाव।

भिकियासैंण/स्याल्दे। विकासखण्ड स्याल्दे में पूर्व सैनिकों की एक अहम बैठक आयोजित की गयी। बैठक में नये संगठन का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें देवेन्द्र सिंह बिष्ट (पूर्व कैप्टन) ग्राम तिमली को अध्यक्ष, आनन्द सिंह रमोला को उपाध्यक्ष, बहादूर सिंह नेगी कोषाध्यक्ष, रमेश चन्द्र पपनोई को सचिव चूना गया।

संगठन की अगली बैठक 1 मार्च को होगी, तब तक संगठन में सल्ट, देघाट से अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों से संपर्क करके उनको जोड़ा जाएगा। साथ ही रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट्स की कागजी कार्यवाही की जायेगी।

वहीं अगली बैठक में सैनिक लीग 14 जनवरी 2025 में ‘वेटरन डे’ के कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार करेगा, और सल्ट विधानसभा में विधायक महेश जीना के क्षेत्र के सभी सैनिकों को एक सूत्र मे बांधने का काम किया जायेगा। इस मौके पर काफी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *