राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे में एनएसएस शिविर दूसरे दिन भी हुआ आयोजित।

भिकियासैंण/स्याल्दे। विकासखंड स्याल्दे के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे में राष्ट्रीय सेवा योजना के आज दूसरे दिन स्वयंसेवियाे द्वारा देवी मंदिर परिसर तल्ला भाकुड़ा में सफाई की गई। साथ ही शिविर में पर्यावरण संरक्षण का सन्देश भी दिया। बौद्धिक सत्र मे भी पर्यावरण संरक्षण सहित सतत विकास की संकल्पना की आवश्यकता पर श्याम सिंह बंगारी द्वारा प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता गौड़ द्वारा पर्यावरण संरक्षण की अवश्यकता एवं भारत सरकार द्वारा इस हेतु किये गए प्रयास पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में श्याम सिंह बंगारी, सुरेंद्र सिंह रावत, ललित सिंह बिष्ट, जगदीश चंद्र, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *