दन्या पुलिस ने औचक चेकिंग के दौरान चीड़ के अवैध 75 तख्ते व 19 बल्लियां को किया बरामद।

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को खनिज, वन सम्पदा का अवैध परिवहन/कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी द्वारा मय पुलिस टीम के औचक चैकिंग के दौरान के पूरन सिंह निवासी कलोटा नारायणी खान दन्या के घर के पास टिन सेड में चीड़ के 75 तख्ते व 19 बल्लियां अवैध बरामद की गई। वन संपदा को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु वन विभाग के सुपुर्द किया गया है।

दन्या पुलिस टीम में –
1- थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी
2- अपर उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह खाती
3- हेड कॉन्सटेबल गोपाल गिरी
4- कॉन्सटेबल पवन थ्वाल शामिल है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *