नेहरु युवा केंद्र अल्मोड़ा द्वारा ब्लॉक लेवल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आर्य इंटर कॉलेज देघाट के खेल मैदान में की गई आयोजित।

भिकियासैंण/स्याल्दे। नेहरु युवा केंद्र अल्मोड़ा द्वारा ब्लॉक लेवल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आर्य इंटर कॉलेज देघाट के खेल मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में गिरीश चंद्र चतुर्वेदी ने युवाओं को प्रोत्साहित किया तथा आगे बढ़ने की सीख दी।

खेल में प्रमुख कार्यक्रमों में 200 मीटर रेस सीनियर बॉयज, 100 मीटर जूनियर ब्वॉय, ऊंची कूद बॉयज, कबड़ी, बॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें 100 मीटर जूनियर बॉयज में विजेता प्रथम सचिन सिंह, द्वितीय धीरज सिंह, तृतीय विवेक उप्रेती, व 200 मीटर में प्रथम करन सिंह, दितीय सुमित कत्यूरा, तृतीय जितेंद्र भंडारी रहे। ऊंची कूद मे प्रथम करन, द्वितीय युगल, तृतीय धीरज रहे। बॉलीबॉल प्रतियोगिता में चौकोट बॉलीबॉल क्लब सयदेय विजय रही, तथा कबड्डी में आर्य इंटर कॉलेज देघाट विजयी रहा। कार्यक्रम में वॉलीटियर संदीप सिंह नयाल, दीक्षा कांडपाल, दिवयांशू चतुर्वेदी, व निर्णायक की भूमिका में बृजेंद्र मोहन कनवाल व चंदन मनराल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *