स्वर्ण आभूषण की माला खोने की सूचना पर धौलछीना पुलिस की त्वरित कार्यवाही, ढूंढ खोज व जांच पड़ताल में महिला के पति के पास ही मिली माला।

अल्मोड़ा। स्वर्ण आभूषण की माला खोने की सूचना पर धौलछीना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर महिला के पति से ही माला बरामद कर सौंप दी। विगत दिवस थाना धौलछीना क्षेत्रान्तर्गत महतगांव कांचुला निवासी एक महिला ने थाना धौलछीना में सूचना दी कि उसकी सोने की माला कहीं खो गयी है। काफी ढूंढ खोज करने पर भी नहीं मिल रही है, जिससे महिला काफी परेशान थी।

थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार द्वारा महिला की परेशानी को समझते हुए पुलिस टीम को महिला के सोने की माला की ढूंढ खोज हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा ढूंढ खोज व पूछताछ आदि करने पर सोने की माला महिला के पति के पास से बरामद की गयी। पति से पूछताछ करने पर उसके द्वारा नशे की हालत में माला को अपने पास रखना बताया गया। माला को महिला के सुपुर्द करते हुए उसके पति की आवश्यक काउंसलिंग कर नशा छोड़ने व भविष्य में ऐसा कृत्य न करने की सख्त हिदायत दी गई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *