फायर सर्विस रानीखेत ने अशोक हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल मजखाली के बच्चों को अग्नि सुरक्षा के संबंध में किया जागरुक।

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा के निर्देशन में मुख्य अग्नि शमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेन्द्र कुंवर के पर्यवेक्षण में एफ. एस. एस. ओ. रानीखेत वंशनारायण यादव द्वारा फायर स्टॉफ के साथ आज अग्नि सुरक्षा जागरुकता अभियान के क्रम में अशोक हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल मजखाली, रानीखेत में स्कूल की छात्राओं व स्टॉफ को अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से जागरुक किया गया, तथा आग के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए आग की घटनाओं में सुरक्षा उपायों व बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति सजग किया गया और प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *