विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने मझेड़ा-कुमार्ती-सौरे-नौरड़ भिकियासैंण मोटर मार्ग का किया भूमि पूजन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) विकासखंड भिकियासैंण के अन्तर्गत सौरे में विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने मझेड़ा-कुमार्ती-सौरे-नौरड़ भिकियासैंण मोटर मार्ग कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन कर किया। इस स्वीकृति का 5 किमी सड़क का निर्माण रु. 1 करोड़ 44 लाख लागत से होगा। इस दौरान विधायक श्री नैनवाल का ग्रामीणों ने विधायक का गाजे – बाजे के साथ भव्य स्वागत किया।

विधायक डॉ. नैनवाल ने सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ कर कहा स्वीकृति 5 किमी सड़क का निर्माण कार्य लोक निर्माण प्रांतीय खण्ड द्वारा किया जा रहा है। इस सड़क के तैयार होने के बाद 10 से अधिक ग्राम पंचायतों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा, तथा ब्लॉक व तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए दूरी काफी कम हो जायेगी। विधायक ने कहा वे लगातार सड़क सुविधा से वंचित ग्रामों को सड़क से जोड़ने के लिए प्रयासरत हैं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में स्वीकृत कराये गये अनेकों विकास कार्यों को जनता के बीच रखा। उन्होंने पीडब्लूडी को मानकों व गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने सड़क की वित्तीय स्वीकृति व कार्य शुरु कराने के लिए विधायक का आभार जताया है।

इस मौके पर अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन प्रेम रावत, प्रधान नीमा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जया,अवर अभिन्ता पीडब्लूडी उमेश शाह, दामोदर असनौड़ा, बालादत्त, खीम सिंह कुवार्बी, हरीश डंगवाल, गिरीश कड़ाकोटी, भुवन उप्रेती, चंदननाथ, चंदन सिंह, गोपाल सिंह, रुपेंद्र कड़ाकोटी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *