सल्ट पुलिस द्वारा 30 बोतल अवैध देशी शराब के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट पुलिस द्वारा 30 देशी शराब की बोतल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना, चौकी व एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों व होटल, ढाबों व रेस्टोरेंटों में शराब पिलाने एवं बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज सोमवार को थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चिमटाखाल तिराहे पर बस स्टॉप सेंटर के पास अभियुक्त गौरव कुमार के कब्जे से 30 बोतल अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम गौरव कुमार उम्र 28 वर्ष पुत्र विजय सिंह, निवासी दारापुर, ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश व हाल निवासी ग्राम साकर, मरचुला, तहसील सल्ट है।

पुलिस टीम में अपर उ.नि. दीवान बिष्ट, हे.कानि. कपिल कुमार, कानि. विपिन पांथरी, कानि. मदन सिंह बोरा शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *