राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में देवभूमि उद्यमिता विकास कार्यक्रम सातवें दिन रहा जारी।

कालाढूंगी/कोटाबाग। देवभूमि उद्यमिता योजना के बारह दिवसीय प्रशिक्षण के तहत राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में सातवें दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता श्रीमती सरस्वती देवी स्वयं सहायता समूह कोटाबाग के द्वारा हमें सरकार के द्वारा दी गई आर्थिक सहायता और योजनाओं के बारे में अवगत कराया, स्वयं सहायता समूह और इसे जुड़ने के लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। उनके द्वारा हमें समूह के द्वारा मिलने वाले विभिन्न ऋण एवं उन ऋणों से मिलने वाली सब्सिडी के बारे में व एन. आर. एल. एम. से मिलने वाले रोजगार के बारे में तथा विभिन्न योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री सूक्ष्म योजना, कौशल विकास योजना, महिला सशक्तिकरण योजना के बारे में बताया गया। साथ ही हमें स्वयं सहायता समूह से मिलने वाला सामान जैसे गौ, गौशाला, डिग्गी, गोबर गैस, पशुपालन आदि के बारे में अवगत कराया।

इस कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. बिंदिया राही सिंह ने कार्यक्रम की रुपरेखा को बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के द्वारा प्रतिभागियों को उद्यमिता तथा नवाचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की और व्यवसाय संबंधित विचार साझा किया। इस उद्यमिता विकास कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए व्यवसाय संबंधित जानकारी प्रदान करवाई गई। वह पठन-पाठन के साथ-साथ अपना व्यवसाय भी करें। इस संबंध में देवभूमि उद्यमिता प्रोग्राम महत्वपूर्ण साबित होगा।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *