शराबी चालक के कारण आफत में थी बस में सवार 12 लोगों की जान, अल्मोड़ा पुलिस की सतर्क चेंकिग ने दुर्घटना की आशंका पर लगाया विराम।
अल्मोड़ा। शराब के नशे में बस चलाकर 12 लोगों की जान जोखिम में डालने वाले बस चालक को अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनांओ में कमी लाने के उद्देश्य से सभी थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक यातायात, इंटरसेप्टर प्रभारी, यातायात व उपनिरीक्षक को यातायात नियमों का उल्लघंन करने, नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में आज मंगलवार सीओ यातायात विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात निरीक्षक दरबान सिंह मेहता द्वारा मय हमराही कानि. ललित सिंह के लोधिया बैरियर पर चेंकिग की जा रही थी, इस दौरान अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रही बस संख्या UK01PA0086 को रोककर एल्कोमीटर से चैक किया गया तो चालक सन्तोष कुमार पुत्र गोपाल राम निवासी अक्सोडा हरीनगर मुक्तेश्वर शराब के नशे मे बिना डीएल, बिना कागजात के वाहन चलाते हुए पाया गया। शराब के नशे में वाहन चलाकर चालक बस में सवार 12 लोगों की जान जोखिम में डाल रहा था। मेडिकल परीक्षण कराकर वाहन चालक को शराब के नशे मे वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनयम के अंतर्गत गिरफ्तार कर, वाहन को मौके पर सीज किया गया।

यातायात निरीक्षक द्वारा बताया गया कि बस चालक के बारे में लोगों से भी शिकायत प्राप्त हुई थी, चेंकिग के दौरान पकड़ में आया। बस में सवार अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जाने वाली कुल 12 सवारियों को सुरक्षा के दृष्टिगत अन्य वाहन में बिठाकर गंतव्य को भेजा गया। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार चेंकिग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण














