अध्यापिका वत्सला चौहान को पदोन्नति पर विद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड सल्ट के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत वत्सला चौहान की पदोन्नति होने पर उन्हें विद्यालय परिवार व ग्राम वासियों ने भावभीनी विदाई देकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर प्रधानाध्यापक नागेन्द्र सिंह चौहान व विद्यालय परिवार ने अध्यापिका वत्सला चौहान के कार्यों को याद कर उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही यह भी कहा गया कि विद्यालय हेतु किए गए कार्यों का विद्यालय सदैव ऋणी रहेगा। विदाई समारोह में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गये। वत्सला चौहान ने सभी को धन्यवाद देते हुए विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति होने को कहा।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक नागेन्द्र सिंह चौहान, संकुल समन्वयक सुनील मनराल, ग्राम प्रधान देवायल हेमा देवी, ग्राम प्रधान तल्ली पोखरी भावना शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष नीमा देवी, नवीन देशवाल, कमला देवी, चन्द्रा देवी, मीनाक्षी शर्मा, सन्तोषी, आस्था चौधरी और विगत वर्षों में विद्यालय में अध्ययनरत रहे छात्र – छात्राएं आदि मौजूद थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *