सल्ट विधायक महेश जीना ने किया लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट विधायक महेश जीना ने आज मंगलवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सबोली रौतेला में स्थित उनके आवास पर पूरे देश में आयोजित होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव के लिए नए लोकसभा चुनाव कार्यालय का आज उद्घाटन किया। साथ ही विधायक जीना ने कहा कि एक बार फिर उत्तराखंड और पूरे देश की जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा निश्चित रूप से अबकी बार भारतीय जनता पार्टी 400 से अधिक सीटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है।

चुनाव कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में सल्ट विधायक महेश जीना, विधानसभा संयोजक प्रेम शर्मा जिला, अध्यक्ष अनसुचित मोर्चा प्रवीण कुमार, जिला उपाध्याय देवी दत्त शर्मा, जिला मंत्री हरीश कोटिया, श्रम बोर्ड सदस्य उत्तराखंड सरकार सुरेश कड़ाकोटी, मंडल अध्यक्ष मानिला नरेंद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष चित्रकूट कैलाश लखेड़ा, मंडल अध्यक्ष स्याल्दे कुन्दन लाल, मंडल अध्यक्ष नमक भगत वोहरा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *