काँग्रेस से प्रदीप टम्टा को लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने पर पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने किया मिष्ठान वितरण।

अल्मोड़ा। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा को अखिल भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस से अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा का अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने पर पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने देर सायं अपने कार्यालय में मिष्ठान वितरण किया। पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने कहा कि बड़े हर्ष का विषय है कि काँग्रेस आलाकमान ने पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा पर विश्वास जताकर उन्हें अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर बदलाव का समय नजदीक हैं, और प्रदीप टम्टा इस चुनाव में भारी मतों से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में पिछले दस वर्षो से युवा बेरोजगारी से जनता महंगाई से और व्यवसायी जीएसटी की मार से दुखी हैं। मध्यम वर्गीय की हालत इस सरकार में खस्ताहाल है, जिसका जवाब जनता इस चुनाव में भाजपा सरकार को देगी। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर प्रदीप टम्टा इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *