सूबेदार मेजर कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त पर ग्रामवासियों ने किया स्वागत।

भिकियासैंण/स्याल्दे। विकाखण्ड के स्याल्दे के वल्मरा के चाकी धार निवासी भूपाल सिंह मावड़ी के भारतीय थल सेना के कुमाऊँ रेजीमेन्ट में सुबेदार मेजर कैप्टन के पद से ससम्मान सेवानिवृत्त हो जाने पर आज गुरुवार को ग्राम वासियों ने खुशी व्यक्त कर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया।

आयोजित कार्यक्रम में सभी ग्राम वासियों व क्षेत्रीय लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत कर दीर्घायु की कामना की। कैप्टन भूपाल सिंह मावड़ी ने बताया कि उन्होंने प्राथमिक शिक्षा वल्मरा से प्राप्त कर राजकीय इन्टर कॉलेज स्याल्दे की पढ़ाई के दौरान सन् 1990 में भारतीय सेना का हिस्सा बने। 33 वर्ष 10 माह सेवा देने के बाद ईश्वर की असीम कृपा से कैप्टन पद से सेवानिर्वित हो गया हूँ। अपने सर्विस काल में अनेक जगह गया, जिसमें 11 वर्ष जम्मू कश्मीर, 3 वर्ष नागालैंड जैसे विहडो में सेवा दी। उन्होंने स्वागत कार्यक्रम के दौरान गाँव व क्षेत्र के युवाओं को देश की सेवा हेतु प्रेरित किया।

वहीं दूसरी ओर किसान कास्तकारी के लिए भी जोर देकर आत्म निर्भर बनने को कहा। जय जवान जय किसान के नारे के साथ ही सभी से देश को आगे लाने की बात कही। अन्त में मिष्ठान्न वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदत व संचालन हरिनन्दन जोशी ने किया। इस मौके पर भगत सिंह, बचे सिंह, प्रताप सिंह मावड़ी, हरीश बेलवाल, प्रकाश चन्द्र बेलवाल, गौरीदत पान्डे, हेमा, सरस्वती देवी, आनन्दी देवी, चन्द्रा देवी, महुली देवी, शान्ती देवी के साथ ही सभी क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *