राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल के विशेष शिविर के चौथे दिवस में मनाया गया फुलदेई पर्व।

मालधनचौड़। राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल की राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चौथे दिवस में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मनोज कुमार के निर्देशन में प्रातः काल में योगा भावना आर्य व व्यायाम कोमल ने करवाया। उसके बाद फुलदेई पर्व पर स्वयंसेवियों ने देई पूजन किया, जिसमें फूल और चावल डालकर गीत गाए गए। तत्पश्चात श्रम सत्र के अंतर्गत आईटीआई परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें शिविरार्थियों ने परिसर के रोड, पानी की टंकी, फील्ड और छात्रावास की सफाई की, जिसमें गौरव चंदोला, अनंत शर्मा, अंजली, वंदना, दीक्षा, यामिनी, अदिति आदि रहे। बौद्धिक सत्र का संचालन प्रेरणा ने किया।

इस दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉ. जी. सी. पंत ने वर्तमान संदर्भ में लोक गीतों, लोक पर्वो और लोक संस्कृति को बचाने पर जोर दिया साथ ही नई पीढ़ी को लोक पर्वो की जानकारी दी। शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्री भरत कुमार ने लोक गीत के माध्यम से अपने विचार रखें। प्रो. प्रदीप चंद्र ने गीतों के माध्यम से लोक संस्कृति और लोक पर्व को मानने और प्रचार प्रसारित करने को कहा। सांस्कृतिक सत्र का संचालन दीक्षा और आकांक्षा ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम में लोक गीत गाने वालों में यामिनी, स्वाति, ज्योति, कोमल, अंजली, वंदना, ईशा, आदि रही। साथ ही स्वाति, दीक्षा और रितिका ने नृत्य किया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *