राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल की राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांचवे दिवस का हुआ समापन।
मालधनचौड़। राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल की राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांचवे दिवस में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मनोज कुमार के निर्देशन में प्रातः काल में योगा गुरजीत सिंह व व्यायाम सिमरन ने करवाया। लक्ष्य गीत गाने के बाद स्वयंसेवियों को मतदाता शपथ दिलाई गई, तदपश्चात श्रम सत्र के अंतर्गत आईटीआई के महिला छात्रावास की साफ-सफाई की गई जिसमें गौरव चंदोला, अनंत शर्मा, अंजली, वंदना, दीक्षा, यामिनी, अदिति आदि रहे।
बौद्धिक सत्र के मुख्य वक्ता डॉ. बी. एम. पांडेय प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय तल्ला सल्ट अल्मोड़ा द्वारा स्वयंसेवियों को पीपीटी के माध्यम से लक्ष्य का निर्धारण कैसे हो और जीवन का लक्ष्य इम्पोर्टेन्ट और अर्जेंट को महत्व देते हुए करना चाहिए तभी व्यक्तित्व का विशेष संभव है। छात्रों को अपने लक्ष्य अभी से बना लेना चाहिए। जिससे सभी अच्छा जीवन जी सकते है।
दूसरे वक्ता प्रभारी प्राचार्य डॉ. जी. सी. पंत ने स्वयंसेवियों को अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए साथ ही छात्र जीवन में अपने शिविर में रहते हुए व्यक्तित्व का विकास होता है। अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए छात्रों को हर अनुभव जीने चाहिए और छात्र जीवन में जितनी मेहनत करोगे उसका उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा।
तीसरे वक्ता प्रो. प्रदीप चंद्र ने स्वयंसेवियों को बताया कि अच्छी शिक्षा और अच्छा भोजन अच्छे स्वास्थ्य की निशानी है जिसे सभी को अनुशासन में रहते हुए अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहिए।
सांस्कृतिक सत्र में प्रो. मनोज कुमार ने रचनात्मक शिक्षक मंडल के अध्यक्ष और अंग्रेजी के प्रवक्ता श्री नवेंदु मठपाल और श्री सुभाष गोला को आमंत्रित किया। नवेंदु मठपाल के द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जीवनी को परदे पर दिखाया गया। तदपश्चत उनके द्वारा शहीद भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला, जिसमें महाविद्यालय के आरवी, प्रिंस, रोहित कुमार, दीक्षा, रितिका, पायल कौर, बलजीत सिंह ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। गुरजीत सिंह ने गीत के माध्यम से भगत सिंह को याद करते हुए प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में नवेंदु मठपाल जी ने सभी प्रतिभागी स्वयंसेवियों को भगत सिंह की जीवनी वाली पत्रिका वितरित की। कार्यक्रम में प्रो. प्रदीप चंद्र, श्री शुभम ठाकुर, राकेश चंद्र, जसवंत सिंह, हरीश चंद्र, जगदीश चंद्र, और सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे।



