राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत का सात दिवसीय एन. एस. एस. शिविर का खिरखेत इन्टर कॉलेज में हुआ शुभारंभ।

रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ खिरखेत इंटर कॉलेज में किया गया। आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि खिरखेत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में ग्राम प्रधान खिरखेत राजेश कुमार तथा छात्र संघ के पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।

सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्रचार्य प्रोफेसर पुष्पेश पांडे के द्वारा शिविरार्थियों को शिविर हेतु शुभकामनाएं दी, व महाविद्यालय से शिविर स्थल हेतु रवाना किया गया।शुभारंभ सत्र में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य खिरखेत ने स्वयंसेवियो को अनुशासित रहते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर आपको समाज के प्रति अनुशासित बनाते हैं।

विशिष्ट अतिथि के रुप में ग्राम प्रधान खिरखेत के द्वारा स्वयं सेवियो को एक कहानी के माध्यम से बताया कि अपने कार्यों के प्रति उत्तरदायी होना ही श्रेष्ठ एवं सफलता का मार्ग है। उद्घाटन सत्र में श्रीमती रश्मि, छात्र संघ के पदाधिकारी प्रभात रावत, प्रदीप, मनोज, कुमारी रितिका आर्य तथा भास्कर मेहरा, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी, जिला समन्वयक डॉक्टर अभिमन्यु कुमार और कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर पारुल भारद्वाज, डॉक्टर कमला, चंदन सिंह जलाल, मनोज सहित सभी स्वयं सेवी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *