राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल के विशेष शिविर के छठवे दिवस में पायल कौर व रोहित कुमार ने करवाया योगा तथा व्यायाम।
मालधनचौड़। राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल की राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठवे दिवस में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मनोज कुमार के निर्देशन में प्रातः काल में योगा पायल कौर व व्यायाम रोहित कुमार ने करवाया। लक्ष्य गीत गाने के बाद स्वयंसेवियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई। तदपश्चात श्रम सत्र के अंतर्गत आईटीआई के मुख्य मार्ग की साफ – सफाई की गई जिसमें गौरव चंदोला, अनंत शर्मा, अंजली, वंदना, दीक्षा, यामिनी, अदिति आदि रहे।
बौद्धिक सत्र के मुख्य वक्ता श्री संजय नेगी ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख द्वारा स्वयंसेवियों को नशे से दूर रहने तथा स्वरोजगार को अपने पर जोर दिया, साथ ही उन्होंने कहा जब भी महाविद्यालय को जरुरत होगी वो हमेशा कार्य करने के लिए तैयार है।
दूसरे वक्ता आर्यावर्त जनकल्याण समिति के अध्यक्ष श्री सुनील फुलारा ने मधुक्रांति मिशन के तहत स्वयंसेवियों को मधुमक्खी पालन हेतु प्रेरित किया तथा खुद का रोजगार कैसे करें उस पर प्रकाश डाला। फुलारा ने छात्रों को अपना रोजगार करने के लिए उनसे जुड़ने को कहा और पूर्ण सहयोग देने की बात की।
तृतीय वक्ता नीलम रावत स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्वरोजगार करने पर जोर दिया साथ ही उन्होंने कहा आज का युवा नशा छोड़कर उद्यमी बने तथा लोगो को रोजगार देने वाला बने। प्रभारी प्राचार्य डॉ. जी. सी. पंत ने स्वयंसेवियों को नशा मुक्त रहने को कहा साथ ही स्वरोजगार करने पर जोर दिया।

अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मनोज कुमार ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए महाविद्यालय की पत्रिका और न्यूज लेटर दिया। सांस्कृतिक सत्र का संचालन पायल कौर ने किया जिसमें लोक गीत गाने वालों में आर. वी. प्रिंस, रोहित कुमार, दीक्षा, रितिका, सिमरन कौर, बलजीत सिंह, गुरजीत सिंह, शुभम, गौरव चंदोला, रितेश ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रो. प्रदीप चंद्र, श्री शुभम ठाकुर, श्री राकेश चंद्र, श्री जसवंत सिंह, श्री जगदीश चंद्र, श्री मनोज कुमार और सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे।



