विकासखंड भिकियासैंण व सल्ट में सम्पन्न हुई राजीव गांँधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण के अंतर्गत राजीव गांँधी नवोदय विद्यालय चौनलिया की कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा 2024 अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कॉलेज भिकियासैंण में शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गई है। बीईओ डाक्टर रवि मेहता ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में कुल पंजीकृत 172 बच्चे थे, 167 छात्र – छात्राओं ने परीक्षा दी, वहीं 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गए।

इस मौके पर केन्द्र व्यवस्थापक बी. आर. भारती, पर्यवेक्षक घनश्याम चन्द्र जोशी, व परीक्षा प्रभारी प्रकाश चन्द्र मौजूद थे। वहीं उधर विकासखंड सल्ट के बीईओ हरेन्द्र शाह ने बताया की राजीव गांँधी नवोदय विद्यालय चौनलिया की प्रवेश परीक्षा राजकीय इन्टर कॉलेज देवायल में शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुई, जिसमें 155 बच्चे पंजीकृत थे व 125 बच्चों ने परीक्षा दी।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *