राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस का कार्यक्रम ‘स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण’ पर रहा केन्द्रित।

भिकियासैंण/अल्मोड़ा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार, मानिला की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन ‘स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण’ विषय से संबंधित विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। चौथे दिन का प्रातः कालीन सत्र कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गार्गी लोहनी के निर्देशन में स्वयंसेवियों द्वारा प्रातः वंदना के साथ आरंभ हुआ तत्पश्चात लक्ष्यगीत का गायन किया। इसी सत्र में वंदना शर्मा द्वारा तीसरे दिन के कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, पायल ने दैनिक समाचार पत्र की प्रमुख खबरों का वाचन किया एवं डॉ. भावनाा अग्रवाल के निर्देशन में योगाभ्यास कराया गया।

दिन के दूसरे सत्र में स्वयंसेवियों को ‘स्वच्छता का जीवन में महत्व’ से अवगत कराया गया तथा स्वच्छता हेतु श्रमदान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गार्गी लोहनी ने कहा स्वच्छता स्वस्थ शरीर का और स्वस्थ शरीर स्वस्थ मस्तिष्क का आधार है, स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मस्तिष्क स्वस्थ समाज का निर्माण करता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व है कि वे अपने शरीर, घर एवं आस-पास के पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुन्दर रखें। शिविर स्थल के निकटवर्ती स्थलों में स्वच्छता अभियान का संचालन कर आमजनों को स्वच्छता के लिए अभिप्रेरित किया गया।

दिन के तीसरे सत्र का आरंभ भोजन के बाद हुआ जिसमें स्वयंसेवियों को ‘पर्यावरण संरक्षण में ग्रामीण समाज की भूमिका’ विषय पर विस्तृत जानकारी दी गयी। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गार्गी लोहनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में ग्रामीण समाज की भूमिका अद्वितीय रही है। यह समाज प्रत्यक्ष एवं परोक्ष दोनो ही रुपों में पर्यावरण संरक्षण का कार्य करते आए हैं।

दिन के अंतिम सत्र के दौरान स्वयंसेवियों ने वंदना शर्मा के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गार्गी लोहनी के संयोजन में ‘पर्यावरण संरक्षण’ विषय पर ग्रुप पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गयी तथा अगले दिन स्वयंसेवियों द्वारा ग्राम सभा कुणीधार के खत्ता ग्राम में किये जाने वाले सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण बारीकियों से अवगत कराया। ग्रुप पोस्टर प्रतियोगिता में जमुना ग्रुप प्रथम, गंगा ग्रुप द्वितीय एवम सरस्वती ग्रुप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गार्गी लोहनी, डॉ. अर्जुन कुमार, श्रीमती देवकी देवी सहित समस्त शिविरार्थी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *