राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल में एन.एस.ई. के तत्वाधान में स्मार्ट निवेशक जागरुकता कार्यक्रम किया गया आयोजित।
मालधनचौड़। राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल में एन.एस.ई. के तत्वाधान में स्मार्ट निवेशक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ट्रेनर श्री अविताभ चंदोला और श्री समीर नंदवानी को प्रभारी प्राचार्य डॉ. जी. सी. पंत और कार्यक्रम संयोजक प्रो. मनोज कुमार द्वारा महाविद्यालय न्यूज लेटर एवं पत्रिका देकर उनका स्वागत किया गया।

ट्रेनर अविताभ चंदोला ने छात्रों को शेयर मार्केट, स्टॉक मार्केट, एक्सचेंज ट्रेडेड, एसआईपी, म्यूचल फंड के बारे में बारीकी से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने छात्रों को सेविंग और इन्वेस्ट के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रो. प्रदीप चंद्र, मो. नफीस एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित रही।



