आगामी चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस की अवैध गतिविधियों पर पैनी नज़र।
कोतवाली हल्द्वानी, वनभूलपुरा, काठगोदाम, मुखानी, लालकुआं तथा रामनगर क्षेत्र में 12 अलग – अलग मामलों में 12 नशे के तस्करों की हुई गिरफ़्तारी।
हल्द्वानी (नैनीताल)। आगामी लोक सभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा सभी थाना प्रभारी/चौकी/एसओजी प्रभारियों को अपने – अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग किये जाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी, एसपी क्राइम/यातायात, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, रामनगर, भवाली एवं लालकुआं के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारियों द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाकर अलग – अलग 12 मामलों में 463 पव्वे देशी, 76 पव्वे अंग्रेजी, 556 पाउच एवं 40 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 12 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
1- कोतवाली हल्द्वानी- प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान गोरापड़ाव क्षेत्र में मोहन सिंह पुत्र चन्दन सिंह निवासी गोरापड़ाव के कब्जे से 52 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया है। टीपी नगर चौकी प्रभारी द्वारा हरीपुर जमन तिराहे के पास चैकिंग के दौरान मो.सा. यूके-06एबी-4978 में सवार कुलदीप सिंह पुत्र आत्मा सिंह निवासी हरिपुर गन्ना सेंन्टर के कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

2- थाना वनभूलपुरा- थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्रमश: 1- सरकारी देशी शराब के दुकान के पास खीम गिरी पुत्र मोहन गिरी निवासी मला गोरखपुर तिकोनिया कब्जे से 62 पव्वे देषी शराब बरामद, 2- केएमओयू स्टेशन के पास गोकुल आर्य पुत्र नन्द किशोर निवासी गौलापार के कब्जे से 96 पव्वे देशी शराब बरामद कर उक्त दोनों को गिरफ्तार किया गया।
3- थाना काठगोदाम- थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दमुवाढुंगा चौकी प्रभारी द्वारा जीत कश्यप पुत्र राम प्रकाश निवासी कुमाऊं कॉलोनी जवाहर ज्योति के कब्जे से 128 पव्वे देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
4- थाना मुखानी- थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम चैकिंग के दौरान मुखानी क्षेत्र में अमन पाल पुत्र महेन्द्र पाल निवासी भोटिया पड़ाव के कब्जे से 133 पव्वे देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया है।

5- कोतवाली लालकुआं- प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान बिन्दुखत्ता क्षेत्र में क्रमशः 1- विनोद सिंह पुत्र देशराज सिंह निवासी संजय नगर बिन्दुखत्ता के कब्जे से 125 पाउच कच्चे शराब, 2- गोलगेट क्षेत्र में दिवान सिंह निवासी इन्द्रानगर बिन्दुखत्ता जो कि मौके से फरार चल रहा है जिसकी स्कूटी यूके-04एडी-3659 से 24 पव्वे अंग्रेजी एवं 40 पाउच कच्ची शराब बरामद, दिवान सिंह को गिरफ्तार किया गया।
7- कोतवाली रामनगर- प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा 4 अलग-अलग मामलों मे 1- मन्नू ठाकुर उर्फ मनोज पुत्र रधुवरी निवासी कंजर पड़ाव रामनगर के कब्जे से 95 पाउच कच्ची शराब, 2- विक्की सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी भवानीगंज रामनगर के कब्जे से 87 पाउच कच्ची शराब, 3- पप्पू सिह पुत्र किशोरी सिंह निवासी बाजपुर के कब्जे से 150 पाउच कच्ची शराब, 4- सुखदेव सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी करैलपुरी हल्दुआ के कब्जे से 59 पाउच कच्ची शराब शराब बरामद कर उक्त 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
उक्त सभी के विरुद्व अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी किये जाने पर सम्बन्धित थाने में 60 एवं 60/70 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है, तथा तस्करी में लिप्त 2 वाहनों को सीज किया गया।



