राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में मतदान पर हुए कई कार्यक्रम।

शीतलाखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में आज मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो. अनुपमा तिवारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, और लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। हमें अपने मताधिकार का सही उपयोग करना है, और सही व्यक्ति को चुनना है।

डॉ. मंजरी जोशी ने विद्यार्थियों को ईवीएम मशीन और वीवीपैट की जानकारी देते हुए कहा कि मतदान हमारे लोकतंत्र का स्वतंत्र अधिकार है। इसका उपयोग कर हम अच्छे प्रतिनिधि का चयन कर सकते हैं। हम सभी को निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए। कार्यक्रम के तहत कई प्रतियोगिता भी आयोजित हुई।

इस मौके पर क्विज, पेंटिंग, वाद-विवाद, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. खीमराज जोशी ने प्रतियोगिताओं के विजताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डॉ. ईशान गैरोला प्रवीण कुमार बोरा अनुज कुमार विनोद रतन के साथ ही महाविद्यालय के समस्त छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *