सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर के समाजशास्त्र परिषद के तत्वाधान में एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘भाषा, संस्कृति और समाज’ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजशास्त्र परिषद के संयोजक डॉ. अंचलेश कुमार के विषय प्रवर्तन से हुआ। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. सी. पंत ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने विषय से सम्बंधित समस्त विभागों की विभागीय परिषद से जुड़ी सभी गतिविधियों में आगे बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। विभागीय परिषद के अंतर्गत होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को नया आयाम देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, यह एक ऐसा मंच है, जिसके माध्यम से विषय के प्राध्यापक अपने विद्यार्थी के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए अवसर प्रदान करते हैं।
इस भाषण प्रतियोगिता में एम. ए. चतुर्थ सेमेस्टर की साक्षी खेड़ा ने प्रथम, बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर की अनामिका सिंह ने द्वितीय तथा एम. ए. द्वितीय सेमेस्टर की बिन्दु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय के इतिहास विभाग प्रभारी डॉ. नरेश कुमार तथा अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. सुनील कुमार मौर्य ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग की प्रोफेसर हेमलता सैनी, प्रोफेसर रवीन्द्र कुमार सैनी तथा डॉ. राजेश कुमार सिंह ने भी उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग के स्नातक और परास्नातक के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण





