एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान हुआ जारी, 104 लोगों पर हुई कार्यवाही।

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस के इवनिंग स्ट्रॉर्म टू प्वाइंट जीरो (2.0) की चपेट में आये 104 लोगो पर चालानी कार्यवाही हुई व 1 वाहन को सीज किया। श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों व जनपद के प्रवेश मार्गों में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी, संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तुओं की तलाश हेतु व्यापक चेकिंग अभियान चलाने व आपराधिक व अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने, साथ ही इवनिंग स्टॉर्म 2.0 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने/उपद्रव/छेड़ाखानी/अराजकता करने वाले, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने/ यातायात नियमों की उल्लघंन करने तथा सार्वजनिक स्थानों/होटल-ढाबों में शराब पीने/पिलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने इवनिंग स्ट्रॉर्म 2.0 चलाकर सुनसान/एकान्त/संदिग्ध स्थानों पर सघंन चैकिंग कर संदिग्धों की तलाशी आदि भी ली गयी। इस दौरान होटल-ढाबों में शराब पीने/पिलाने व न्यूसेन्स फैलाने वाले 18 लोगों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 83 लोगों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम व 3 व्यक्ति के विरुद्ध कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई, 1 वाहन सीज किया गय़ा। अल्मोड़ा पुलिस का इवनिंग स्ट्रॉर्म 2.0 चैकिंग अभियान जारी रहेगा।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *