हल्द्वानी पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार।

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में प्रकाश चन्द्र नगर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में उमेश कुमार मलिक प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन में आगामी लोक सभा निर्वाचन के दौरान प्रचलित आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत हल्द्वानी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते 1 युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त के विरुद्ध धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी में –
अब्बास पुत्र हबीब नूर उम्र 22 वर्ष निवासी इन्द्रानगर बनभूलपुरा जनपद नैनीताल के कब्जे से 1 अवैध चाकू नाजायज बरामद।

पुलिस टीम में –
1- उ.नि. बबीता
2- कानि. ललित मेहरा चौकी मण्डी शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *