पीपीआई डैमोक्रेटिक पार्टी से लोक सभा चुनाव के प्रत्याशी एडवोकेट डॉ. प्रमोद कुमार ने किया नांमाकन।
अल्मोड़ा। पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के लोकसभा प्रत्याशी एडवोकेट डॉ. प्रमोद कुमार ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र 10 प्रस्तावकों के साथ दाखिल किया। प्रस्तावकों में एडवोकेट कृष्ण चंद्र, प्रकाश चंद्र आर्या, रोशन कुमार, प्यारे लाल, प्रकाश चंद्र आगरी, प्रताप राम, गिरीश आगरी, चंद्रशेखर आगरी, राकेश आर्या, पंकज प्रसाद, उपस्थित रहे।
नामांकन के बाद पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के प्रत्याशी ने कहा कि आज भारतीय संविधान खतरे में है इसे बचाने के लिए हम सभी संवैधानिक विचाधारा को मानने वाले लोगों को संविधान की रक्षा के लिए आगे आकर पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक को भारी बहुमत देकर विजय बनाएं, उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा कांग्रेस दोनों मिले हुए हैं, दोनों एक ही थैली के चट्टे बट्टे है, इनके नेता जो कभी भाजपा में थे, तो कभी कांग्रेस में जाते हैं, और अंदर खाने मिलकर भारतीय संविधान को खत्म करने में लगे हैं, उन्होंने कहा कि हम सब को मिलकर इस लोकतंत्र और भारतीय संविधान की रक्षा के लिए आगे आकर पार्टी को बढ़ – चढ कर बहुमत देकर विजयी बनाएं।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण





