गैंगस्टर को किया गया स्मैक तस्करी में गिरफ्तार।
हल्द्वानी (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल द्वारा जनपद के निर्देशन में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों व असमाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था/गस्त के दौराने एक व्यक्ति को 1 अदद तमंचा 12 बोर मय 2 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस कार्यवाही को वादी हे.का. हरिकृष्ण मिश्रा, का. 58 भूपेन्द्र जेष्ठा के साथ दौराने देखरेख शान्ति व्यवस्था व गश्त के अभियुक्त फरमान अली पुत्र नाजिम निवासी मलिक का बगीचा सरताज बैंकट हॉल के पास थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 19 वर्ष को 1 अदद तमंचा 12 बोर मय 2 अदद जिन्दा कारतूस के चोरगलिया रोड फाटक थाना वनभूलपुरा जनपद नैनीताल से गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नं.-49/2024, धारा-3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया हैं। अभियुक्त पूर्व में भी नकबजनी व चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुका है।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –
FIR NO.- 299/22 U/S 380/411 IPC PS-BNP
FIR NO.- 106/23 U/S 380/457/411 IPC PS-BNP
FIR NO.- 107/23 U/S 380/411 IPC PS-BNP
पुलिस टीम में –
1- थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी
2- उ.नि. विनोद घई
3- हे.का. हरिकृष्ण मिश्रा
4- का. 58 भूपेन्द्र जेष्ठा शामिल है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण







