मोबाइल गुम होने से परेशान, दन्या पुलिस टीम ने मोबाइल खोजकर लौटाई चेहरे की मुस्कान, पुलिस का जताया आभार।

अल्मोड़ा। दियारी धौलछीना निवासी हिमांशु जोशी ने चौकी जागेश्वर, थाना दन्या में ड्यूटीरत कानि. महेश कुमार को सूचना दी कि उनका मोबाइल गरुड़ाबाज क्षेत्र में कहीं खो गया हैं। काफी ढूंढ खोज के बाद भी नहीं मिल पा रहा हैं, जिस पर चौकी में तैनात कानि. द्वारा तत्काल उसकी सूचना साईबर सैल/सर्विलांस टीम व क्षेत्र में ड्यूटीरत मोबाइल टीम को दी गयी। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मोबाइल की ढूंढ खोज शुरु की गयी। गरुड़ाबाज क्षेत्र के आस-पास के लोगों व दुकानदारों से भी जानकारी की गयी, सर्विलांस टीम की मदद से अथक प्रयासों के बाद मोबाइल को बरामद कर मोबाइल स्वामी हिमांशु जोशी के सुपुर्द किया गया। मोबाइल स्वामी द्वारा पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही की सराहना करते थाना दन्या पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।

थाना दन्या पुलिस टीम –
1- हे. कानि. श्री आनन्द राम
2- कानि. श्री कुन्दन सिंह
3- कानि. श्री महेश कुमार शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *