नगर पंचायत भिकियासैंण सहित आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं व पुरुषों ने खूब मनाई होली।
भिकियासैंण/हल्द्वानी/चोरगलिया। नगर पंचायत भिकियासैंण सहित आसपास के क्षेत्रों में होली का त्यौहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया। नगर के दर्जनों महिला-पुरुषों व बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल व अबीर लगाकर शुभकामनाएं दी। सुबह से दोपहर तक हर घर व स्थानीय मंदिरों में ढोलक बजाकर होली गायन किया।
महिलाओं में हीरा नेगी, निर्मला मेहता, हेमा बंगारी, हंसा मनराल, जानकी रावत, कमला देवी, लक्ष्मी देवी, बसन्ती लखचौरा, पुष्पा लखचौरा, भवानी देवी, मालती देवी, हन्सी देवी, हन्सी नैलवाल, इन्द्रा देवी, हेमा असनौड़ा सहित दर्जनों महिलाओं व पुरुषों में दरबान बिष्ट, गोपाल बिष्ट, भूपाल सिंह बिष्ट, आनन्द पधान, बालम सिंह, शंकर फुलारा, महिपाल बिष्ट, नीरज पधान, उत्तमपाल भंडारी, राजू बिष्ट, चन्द्र प्रकाश चौधरी, कपिल गोस्वामी, दिनेश उप्रेती, उमंग अग्रवाल, संजय अग्रवाल, उमेश नैलवाल आदि ने एक दूसरे पर अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं पुलिस प्रशासन से थानाध्यक्ष भतरौंजखान मदन मोहन जोशी भी अपने पुलिस टीम के साथ होली पर्व को शांति पूर्ण मनाने की व्यवस्था में तत्पर दिखें।
इधर हल्द्वानी शहर सहित चोरगलिया में भी लोगों ने खूब होली खेली एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

वहीं पुलिस प्रशासन हल्द्वानी ने भी पुलिस स्टाफ में होली खेली, एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल ने सभी शहरवासियो को होली की शुभकामनाएं दी।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण







