एसएसपी के निर्देशन में ऑपरेशन मुक्ति टीम ने चलाया जन-जागरुकता अभियान।

ऑपरेशन मुक्ति “भिक्षा नहीं, शिक्षा दें”अभियान।

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा के निर्देशन पर विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण मे आज बुधवार को ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा ताकुला, बसौंली, कपड़खान क्षेत्र में पम्पलेट बांटकर/चस्पा कर व बैनर के माध्यम से छोटे बच्चों से बाल श्रम न करवाने व भिक्षा न देने के लिए जागरुक करते हुए अपील कर कहा कि अगर आपको कहीं भी इस प्रकार से छोटे बच्चें भिक्षा मांगते हुए या बाल श्रम करते हुए दिखे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिसमें पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया जायेगा।

भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करें, जिससे भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों को भिक्षा से शिक्षा की ओर अग्रसर कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में सफलता मिल सकें। अभियान का उद्देश्य भिक्षावृति में लगे बच्चों को भिक्षा से मुक्ति देकर, शिक्षा की ओर अग्रसर करना है। “भिक्षा नहीं, शिक्षा दें’’ जागरुकता अभियान के दौरान चौकी प्रभारी ताकुला राजेन्द्र कुमार व ऑपरेशन मुक्ति टीम के अपर उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, हेड कानि. अनिल कुमार, कानि. श्री बालम सिंह, महिला कानि. श्रीमती मोनिका जोशी मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *