लोक सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा सहित कई दलों ने किया अन्तिम दिन नामांकन।
अल्मोड़ा। लोकसभा सीट पर नामांकन के अंतिम दिन पांच प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। इसी के साथ नामांकन प्रकिया संपन्न हो गई है। बुधवार को कांग्रेस, बसपा, उपपा, बहुजन मुक्ति पार्टी और यूकेडी ने नामांकन कराया। 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच और 30 मार्च तक नाम वापसी होगी।आरक्षित सीट से नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस के प्रदीप टम्टा, यूकेडी के अर्जुन कुमार देव, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की किरन आर्या और बसपा के नारायण राम, बहुजन मुक्ति पार्टी से ज्योति प्रकाश टम्टा ने नामांकन पत्र जमा किया।
वहीं भाजपा के अजय टम्टा, पीपीआईडी के एड. डॉ. प्रमोद कुमार और निर्दलीय के रुप में अर्जुन प्रसाद पहले ही नामांकन पत्र जमा कर चुके हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार चुनाव मैदान में भाजपा-कांग्रेस के अलावा पांच अन्य दलों और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने ताल ठोकीं है। 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच और 30 मार्च को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। प्रदीप टम्टा के समर्थन में पूर्व धिधान सभा अध्यक्ष, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी के अलावा भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कलक्ट्रेट में पुलिस व अर्द्धसैनिक बल भी खूब तैनात रहा।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण







