निष्पक्ष चुनाव हेतु लगातार चैकिंग अभियान जारी, हल्द्वानी पुलिस ने 1 चाकू के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

नैनीताल। श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर जनपद में सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत लगातार थाना प्रभारियों, SST/FST टीमों द्वारा चैकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं। हल्द्वानी पुलिस उ.नि. दिनेश जोशी चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव द्वारा चैकिंग के दौरान संदिग्ध महेन्द्र पाल पुत्र केशरी निवासी पन्थरिया थाना शाही तह. मीरगंज बरेली उ.प्र. उम्र 44 वर्ष के कब्जे से 1 अदद नाजायज चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया है।

उक्त के विरुद्ध धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

पुलिस टीम में –
1- उ. नि. दिनेश जोशी चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव
2- कानि. भूपाल सिह
3- कानि. सन्तोष बिष्ट चौकी मंगलपड़ाव शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *