दोनों विद्यालयों में पेयजल योजना की लचर व्यवस्था से मध्याहन भोजन बनाने में हो रही है दिक्कतें।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) विकासखंड सल्ट के राजकीय जूनियर मजगाँव व राजकीय प्राथमिक विद्यालय मजगाँव में बरकिण्डा मानिला पेयजल योजना का पिछले बीस दिनों से पानी सुचारु नहीं पहुंचने से मध्याह्न भोजन बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जूनियर मजगाँव के प्रधानाध्यापक दान सिंह भण्डारी ने बताया है कि पाइप लाइन कनीणा गांव से टूटी है, परन्तु जल संस्थान नौला से बार-बार अनुरोध करने के बाद भी समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पा रहा है। प्राथमिक मजगाँव के प्रभारी पवन कुमार ने लिखित में शिकायत भी की है, परन्तु कोई समाधान नहीं हुआ है।

इस योजना में पानी की आपूर्ति भी सही नहीं है, अधिकारी पम्प खराब होने और विद्युत सप्लाई का बहाना बना देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी का घर-घर जल का सपना भी साकार होता नहीं दिख रहा है। अब दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय तक भेजने की बात कह रहें हैं।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *