श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत ने समर्थकों के साथ अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट के प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए मांगे वोट।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष माननीय कैलाश पंत द्वारा अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में घर-घर जाकर वोट मांगे, और अजय टम्टा को भारी मतों से विजय बनाने हेतु लोगों से अपील की, उन्होंने आज दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ सिरमोली, भतरौंजखान, देवलीखेत, सौनी, ताड़ीखेत, गनियाद्यौली, चिलियानौला में जोर-शोर से प्रचार किया।
भ्रमण के दौरान पूर्व साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष प्रकाश पंत, मोहन नेगी, मदन कुवार्बी, संदीप खुल्बे, गिरीश पांडे, विमला रावत, रमेश चंद्र, आशीष पांडे, रमेश खुल्वै, मोहित नेगी, मदन सिंह, बिमला रावत, रेखा आर्या, प्रकाश कुवार्बी, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, भारती भगत, सुनीता डाबर, बबीता, पुष्पा तिवारी, कल्पना देवी आदि दर्जनों थे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण







