भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्याल्दे में मनाया पार्टी का 45वां स्थापना दिवस।
स्याल्दे। भारतीय जनता पार्टी मण्डल स्याल्दे के पदाधिकारियों ने आज स्याल्दे के चचरोटी में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया व मिष्ठान वितरण किया। सर्वप्रथम पार्टी का झण्डा फहराया गया पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर पार्टी के संस्थापक सदस्यों के त्याग बलिदान व समर्पण को याद किया गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री एडवोकेट पूरन रजवार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास तथा संघर्ष की दास्तान को सभी कार्यकर्ताओं के सामने प्रस्तुत किया।
1980 को स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक भारतीय जनता पार्टी ने देश की जनता के विश्वास को जीतकर इतने कम समय में सबसे बड़े राजनीतिक दल होने का सम्मान प्राप्त किया व एकात्म मानववाद व सेवा ही संगठन के मूल मंत्र को लेकर पार्टी आज इन सिद्धांतों को सच साबित कर रही है।
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय अपने घोषणापत्र के लगभग सभी वायदों को पूरा कर चुकी है, 2024 के लोकसभा चुनावों में पुनः देश में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने हेतु प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर जनता का भरोसा जीतना है।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कुन्दन लाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रेम गिरी गोस्वामी, किसान मोर्चा अध्यक्ष केशव गिरी, मण्डल महामंत्री हरीश बंगारी, बूथ अध्यक्ष दिनेश राम, पूरन प्रकाश, जगत राम, शेर सिंह मनराल, नन्दाबल्लभ, जगत राम, लछिमा देवी, सुनीता देवी, माया देवी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण







