शिवालिक बाल विज्ञान क्लब द्वारा किया गया बाल वैज्ञानिकों को तैयार।

हल्द्वानी। शिवालिक बाल विज्ञान क्लब द्वारा मोतीनगर इंटर कॉलेज हल्द्वानी और प्राथमिक विद्यालय में पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 1 से 5 वीं तक के करीब 60 विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित की गई। साथ ही कक्षा 6 से 8 वीं के लगभग 80 विद्यार्थियों के बीच विज्ञान के प्रसार के लिए एक सेशन लिया गया, जिसमें विद्यार्थियों को वैज्ञानिकों, उनकी खोजों, वैज्ञानिक प्रतियोगिताओं, तथा प्रयोगात्मक तरीके से विज्ञान को समझने के विषय में बताया गया।

संस्था अध्यक्ष सुमित पांडे बताते हैं कि शिवालिक बाल विज्ञान क्लब लंबे समय से छात्रों के बीच इसी प्रकार से विज्ञान का प्रसार कर रहा है और संस्था छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करने का काम कर रही है। विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया कि संस्था के प्रयास ने विद्यार्थियों को पढ़ाई में उत्साहित किया और उन्हें वैज्ञानिक और तकनीकी ज्ञान की ओर प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से संस्था ने विद्यार्थियों को पुस्तकों का महत्व बताया। संस्था समाज के शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है और वैज्ञानिक रुप से पढ़ाई को बढ़ावा दे रही है।

इस कार्यक्रम में शिवालिक बाल विज्ञान क्लब के अध्यक्ष सुमित पांडेय, धीरज गरकोटी, गौरव पांडेय, और चेतन गरकोटी मौजूद थे। साथ ही मोतीनगर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री कृष्णानंद जोशी, विज्ञान शिक्षक मदन गिरी गोस्वामी, अध्यापक सुरेश चंद्र भट्ट और प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती जया आर्य, तुलसी गुणवंत, महेश्वरी बिष्ट, बीना देवी, हेमा और दीपा भट्ट भी मौजूद रही। कार्यक्रम शिवालिक संस्था के मार्गदर्शक निर्मल कुमार निओलिया तथा सत्यम चौरसिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *