सल्ट पुलिस ने पिकप चालक के कब्जे से 60 हजार रुपये किए बरामद।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। लोकसभा चुनाव के मध्य नजर सल्ट पुलिस एसएसटी, एफएसटी टीम ने चैंकिग के दौराने 1 पिकप चालक के कब्जे से कुल 60,000 रुपये बरामद किए है। चालक स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाया, जिससे नगदी सीज की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण व भयमुक्त सकुशल संपन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबन्द रखने के लिये जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों व जनपद के प्रवेश मार्गों में अवैध नगदी, अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी, संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तुओं की तलाश हेतु व्यापक चैकिंग अभियान चलाने और आपराधिक व अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने एवं सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म्स की सतर्क मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में अल्मोड़ा पुलिस व एसएसटी टीम द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में सल्ट पुलिस व स्टैटिक सर्विलांस, फ्लाइंग स्काँड टीम ने मरचूला चेक पोस्ट पर संयुक्त चैंकिग अभियान के दौरान 1 पिकप चालक के कब्जे से कुल 60,000 रुपये की नगदी बरामद की। वाहन चालक से नगदी के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर कोई भी स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाया। सल्ट पुलिस व एसएसटी, एफएसटी टीम द्वारा बरामद नगदी को सीज कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *